{"_id":"676866dc466c8e4e8a022cc4","slug":"rohit-of-chahaniya-khushboo-of-sonbhadra-won-ranger-cycle-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124902-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चहनिया के रोहित, सोनभद्र की खुशबू ने जीती रेंजर साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चहनिया के रोहित, सोनभद्र की खुशबू ने जीती रेंजर साइकिल
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के आर्मी बजरंगी ग्राउंड मझगाई में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोनभद्र, चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच किमी दौड़ में चहनिया के रोहित और तीन किमी में सोनभद्र की खुशबू अव्वल रहीं। दोनों को रेंजर साइकिल इनाम में दी गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नौगढ़ के प्रधान दीपक गुप्ता और मझगाई के प्रधान संतोष कुमार ने किया। पांच किमी की दौड़ में भवानीपुर के विक्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के तीन किमी में बसौली निवासी वंदना द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दोनों को फर्राटा फैन दिया गया। वहीं, बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता बसौली और चकिया के बीच खेला गया। इसमें चकिया की टीम ने जीत हासिल की।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि नौगढ़ के युवाओं में खेलकूद के प्रति गजब का उत्साह है। इस दौरान सुनील यादव, दिनेश यादव, रणजीत, अजय प्रताप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, प्रधान अशोक यादव, सुहैल खान, प्रधानाध्यापक विवेक यदुवंशी, अनिल यदुवंशी रहे।