{"_id":"6a6517865c4e05574606c884","slug":"rohit-becomes-prime-minister-khushbu-rai-becomes-education-minister-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151984-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रोहित बने प्रधानमंत्री, खुश्बू राय शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रोहित बने प्रधानमंत्री, खुश्बू राय शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
सकलडीहा के नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नवनियुक्त बाल संसद। संवाद
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बाल संसद का चुनाव शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर की देखरेख में हुआ।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप मतदान कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रोहित प्रधानमंत्री और खुश्बू राय शिक्षा मंत्री के रूप में चुनी गई।
चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में रोहित उर्फ सिट्टू यादव ने 53 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभय को 1 मत से पराजित किया। वहीं उपप्रधानमंत्री पद पर जैस्मीन परवीन ने 49 मत प्राप्त कर विक्की यादव को हराया।
शिक्षा मंत्री पद पर खुश्बू राय ने 39 मत प्राप्त कर पीयूष को पराजित किया। अन्य पदों पर सुहानी, खुशी राय सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक के रूप में नोडल शिक्षक संकुल पौरा राहुल राय उपस्थित रहे। मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार एवं सुरेश कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई।
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशियों का विद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन तथा उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।