फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Robertsganj MP raised the issue of tribals in the Lok Sabha.

Chandauli News: राॅबर्ट्सगंज के सांसद ने लोकसभा में उठाया आदिवासियों का मुद्दा

Sat, 13 Dec 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Robertsganj MP raised the issue of tribals in the Lok Sabha.
लोकसभा में शुक्रवार को राॅबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने वनाधिकार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत दिया गया अधिकार सरकार आदिवासियों से छीन रही है। संसदीय क्षेत्र के चकिया, चंदप्रभा, नौगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों की ओर से गरीबों, दलितों और आदिवासियों के घर गिराए जा रहे हैं। उन्हें पुश्तैनी लोगों को वन की जमीन से उजाड़ा जा रहा है। वनाधिकार के तहत हिनौत घाट गांव व नौगढ़ ब्लाॅक के गांवों में पट्टा नहीं दिया गया है। उल्टे वनवासियों का घर गिराया जा रहा है। यही हालत सोनभद्र की ओबरा, दुद्धी और नगवा ब्लाॅक में है। वनाधिकार के तहत सोनभद्र में गरीबों, दलितों, आदिवासियों को नियमानुसार पट्टा नहीं दिया जा रहा है और वनाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वनाधिकार के तहत आदिवासियों को कब्जा के आधार पर ज्यादा से ज्यादा जमीन पट्टा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कानून 2006 में जब उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब कांग्रेस पार्टी से वार्ता कर आदिवासियों, दलितों, गरीबों व अन्य पिछड़ों को वनाधिकार के तहत पट्टा देने के लिए लाया गया था। भाजपा सरकार में आदिवासियों के उत्थान के लिए न्यायपूर्वक कार्य नहीं किया जा रहा है। अन्य पिछड़ों एवं गरीब लोगों से 75 साल का रिकार्ड मांगा जा रहा है। आजादी के पहले के कागजात किसी के पास नहीं है। 75 साल की जगह 25 साल किया जाए, तथा सभी गरीबों को नियमानुसार पट्टा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed