फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   robbery ten thousand rupees

वृद्ध से छीने दस हजार रुपये

Tue, 14 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 14 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
robbery ten thousand rupees
कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास सकलडीहा-मुगलसराय मुख्य मार्ग पर
विज्ञापन
सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने साइकल सवार एक वृद्ध से झोले में रखा दस हजार रुपये झोला समेत छीनकर भाग गए।

अचानक हुई इस घटना से हतप्रभ साइकल सवार ने जब तक शोर मचाना शुरू किया, तब तक बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


बथावर गांव निवासी राजनारायण पासवान (66) साइकल द्वारा घर से कस्बा स्थित यूनियन बैंक शाखा पर आया था। यहां उसने अपने खाते से दस हजार रुपये निकाला और झोले में रखकर साइकल की हैंडिल में टांगने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह ताजपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने साइकल को धक्का देकर गिरा गिरा दिया और झोले को छीनकर भाग गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक साजिद सिद्दीकी ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed