{"_id":"69d0194a081995baaf007c31","slug":"robbery-gang-kingpin-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1013-146554-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वहीं तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई में जुट गई । पुलिस ने सरगना के पास से 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अप्रैल को आरोपी शिवा यादव निवासी दिरेहु को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है।सीओ ने बताया कि 31 मार्च की शाम करीब छह बजे मां काली नगर निवासी शकील अहमद दिरेहु ग्राम पंचायत के बैरा से अपने घर लौट रहे थे।
बैरा पहाड़ी के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक कर उन्हें गिरा दिया और मारपीट की। इसके बाद उनके जेब से 28 हजार 720 लूट लिए। आरोपियों ने धमकी देकर उनसे 1359 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर अपने खाते करवाए थे। सीओ रघुराज ने बताया कि लूट कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी 12 घंटे की जाएगी। संवाद