{"_id":"658dca8baab379af9f01a3c7","slug":"robber-bride-and-her-gang-busted-four-arrested-chandauli-news-c-189-1-va11003-8044-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौली। अंतरराज्यीय विवाह के नाम पर ठगी और लूट के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लुटेरी दुल्हन सहित गेंग के तीन लोगों को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। आरोपियों के पास से आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले संजय सिंह ने शिकायत की गई थी कि शादी के नाम पर उनके साथ ठगी और लूट की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस टीम ने दुल्हन सुमन सोनकर व उसके साथी संजय राम, धर्मेन्द्र राम, अर्जुन राम को मझवार रेलवे स्टेशन के बगल में हाईवे के किनारे पोखरे पर मंदिर के पास से पकड़ लिया जो भागने फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को संजय सिंह ने सूजाबाद डोमरी की रहने वाली सुमन सोनकर से वाराणसी के रामनगर स्थित भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने शादी कराई थी। जब संजय अपनी सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर गांव जा रहा था तो रास्ते में सुमन सोनकर 12000 लेकर भाग गई थी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में जिन लड़कों की शादी नहीं होती है उन सब को शादी कराने के नाम पर लड़कों व घर वालों में बात कर शादी कराने का लालच देकर उनमें मोटी रकम ली जाती है। यूपी के अलग जिलों में लड़की से शादी करा कर लड़की की विदाई कर दी जाती है और रास्ते में ही दुल्हन काे भगा दिया जाता है।