फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roads demolished and schools in bad shape,

सड़कें ध्वस्त और स्कूल बदहाल, जिले के विकास का नहीं कोई पुरसाहाल

Tue, 18 Oct 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads demolished and schools in bad shape,
चंदौली। आम आदमी पार्टी ने चंदौली बाजार में बाइक रैली निकाली। इस दौरान सड़कों की खराब स्थिति, स्कूलों की बदहाली पर नाराजगी जताई। रैली के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि चंदौली नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां के लोगों ने भाजपा नेता को चेयरमैन बनाया ताकि क्षेत्र का विकास हो सके लेकिन लोगों के साथ छलावा हो गया। यहां सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों की हालत दयनीय है। सड़के ध्वस्त हो चुकी हैं। नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। यहां चिकित्सा व्यवस्था भी चौपट है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकलो घरों मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से, आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर ज्ञान पांडेय, प्रवीण चौबे, लक्ष्मण तिवारी, जमुना सिंह, ओम प्रकाश भारती, लक्ष्मण तिवारी, संतोष कुमार दूबे, प्रभाकर उपाध्याय, पंकज मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed