फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road of Chandasi Kolmandi became dangerous due to mud

Chandauli News: कीचड़ से खतरनाक हुई चंदासी कोलमंडी की सड़क

Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Road of Chandasi Kolmandi became dangerous due to mud
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। नगर से वाराणसी जाने के दौरान के दौरान मार्ग में पड़ने वाली चंदासी कोलमंडी की दो किलोमीटर की सड़क राहगीरों के लिए काफी खतरनाक हो गई है। कीचड़ और गड्ढों में हुए जलभराव के कारण दो पहिया और पैदल जाने वालों की जान हमेशा सांसत में पड़ी रहती है। वहीं सड़क पर कई स्थानों पर अंधेरा होने के कारण लोगों के लिए रात में यहां गुजरना काफी कठिन कार्य हो जाता है। मंडी से होकर गुजरी जीटी रोड की सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इसी क्रम में चंदासी कोलमंडी में भी सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे कर दिये गये है। बारिश के कारण उन गड्ढों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर पड़ी धूल बारिश के कारण कीचड़ तब्दील हो गयी है। कई स्थानों पर बीच सड़क पर ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीडीडीयू नगर से वाराणसी जाने के दौरान चंदासी कोल मंडी से गुजरते वक्त दो पहिया वाहन फिसल जाते है। रात में स्थिति में सड़क पर लाइट का उचित प्रबंध न होने के कारण लोगों को सड़क पर बने गड्ढे तक दिखाई नहीं देते है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक आमजन की इस समस्या को लेकर लापरवाह बने हुए है। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि चंदासी कोलमंडी में सड़क की कई बार सफाई कराई गई है। वहां कोल डिपो से निकल आने वाले ट्रकों के चलते सड़क पर काफी धूल रहती है।
विज्ञापन

इनसेट
चालक सड़क पर खड़ा कर देते हैं ट्रकों के पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल मंडी में सड़क किनारे गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। इसके चलते कई चालक ट्रकों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते है। रात में मार्ग प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार दूसरे वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़ी ट्रक दिखाई नहीं देती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed