फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road dispute, eight injured

Chandauli News: रास्ते के विवाद मारपीट, आठ घायल

Sat, 08 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road dispute, eight injured
पडाव। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीबूपुर गांव मे ग्राम समाज का रास्ता बनवाने के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई । इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक पक्ष के तहरीर पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नींबूपुर में ग्राम प्रधान रास्ता बनवा रहे थे। एक दिन पूर्व मार्ग बनवाने की बात पर दो पक्षों में कहासुनी हुई। ग्राम प्रधान व गांव के लोगों ने लेखपाल बुलाने की बात कह कर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार को लेखपाल दिनेश सिंह ने मार्ग चिह्नित कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से अशोक पटेल (45), आशीष (22), फुलमनी देवी (40), लीलावती देवी (38) व सतिश (23) व दूसरे पक्ष से शिव बिलास(45), सुशीला देवी (48), गौतम (23) घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed