फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road Construction Demonstration

अधूरे पड़े निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road Construction Demonstration
बबुरी । क्षेत्र के जरखोर -धरौली मार्ग के अधूरे निर्माण के चलते बारिश में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही सड़क का अधूरा कार्य पूरा नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के दौरान वहां बीच में कुलावा लगाने को लेकर कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। आरोप है कि ठेकेदार ने वहां पचास मीटर बाद सडक निर्माण कार्य करा दिया । दो वर्ष बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अधूरे पड़े कार्य को पूरा नहीं कराया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के चलते वहां पानी भर जाता है इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग चंदौली द्वारा जरखोर -धरौली मार्ग निर्माण का कार्य वर्ष 2016-17 में स्वीकृत हुआ था और 34.60 लाख की लागत से इसका निर्माण होना था। इस दौरान गूराज सिंह, अवधेश सिंह ,गोपाल सिंह ,शैलेश सिंह, अरविन्द सिंह ,बेचू सिंह ,बघेल सिंह ,बाचू सिंह ,बनारशी राम ,महेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed