फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road cleaned in Chandasi Mandi, relief received

Chandauli News: चंदासी मंडी में सड़क की हुई सफाई, मिली राहत

Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road cleaned in Chandasi Mandi, relief received
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोयला मंडी व आसपास के इलाके में धूल से लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। नगर पालिका सुबह जीटी रोड पर सफाईकर्मियों टीम उतारकर दिन भर सफाई कराई। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने अधिकारियों के साथ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कह कि चंदासी में लगातार सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन

कोयला मंडी में उड़ने वाली धूल से आसपास का इलाका प्रदूषित हो रहा था। वाराणसी से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंचने वालों को धूल के गुबार से दो-चार होना पड़ता था। मंडी में चार किलोमीटर तक सड़क पर धूल के कारण दिन में भी धुंध छाई रहती थी, जिससे हादसे का डर बना रहता था।
विज्ञापन

मंडी से उड़ने वाली धूल को लेकर राजनीति भी खूब होती है। नगर पालिका के चुनाव में भी यह चुनावी मुुद्दा बना था। नगर पालिका के चेयरमैन पद पर सोनू किन्नर के पदासीन होने के बाद लगातार चंदासी की धूल की सफाई की मांग की जाती रही। रविवार की सुबह चेयरमैन सोनू किन्नर सफाईकर्मियों की टीम के साथ मंडी पहुंची। जेसीबी लगाकर धूल की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता सुबह नौ बजे से तीन बजे तक अभियान चलाया। जेसीबी से धूल को एकत्र कर उसे ट्रैक्टर से हटवाया गया। इससे लोगों को धूल से कुछ हद तक राहत मिली। इस संबंध में नपा अध्यक्ष साेनू किन्नर ने कहा कि चंदासी में धूल के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। यहां नियमित सफाई कराकर लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed