फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road

बारिश में उखड़ गई सड़कें, बिखर गई गिट्टियां

Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
road
पीडीडीयू नगर। बारिश में जिले की सड़कें बदहाल हैं। कई मार्गों पर चलना दुश्वार हो गया है। प्रमुख मार्ग की सड़कें उखड़ गई हैं और गिट्टियां बिखर गईं हैं। पीडीडीयू नगर से चहनिया, सकलडीहा से कमालपुर, औद्योगिक नगर फेज दो सहित कई मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इसके चलते राहगीरों और यात्रियों को काफी मुश्किल हो रही है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से करोड़ों की लागत से बने इन मार्गों पर वाहन तो दूर पैदल चलना लोक निर्माण विभाग ने 147 किमी गड्ढ़ायुक्त सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को इस्टीमेट बनाकर भेजा है। विभाग का कहना है कि पहले से चिह्नित 90 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम चल रहा है। मगर हकीकत इससे अलग है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर से चहनिया और औद्योगिक नगर मार्ग बेहाल
पीडीडीयू नगर से चहनिया वाया भूपौली मार्ग खराब हो चुका है। करीब 16 किमी लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इससे राहगीरों के दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क नहीं बनी। वहीं एनएच दो के किनारे स्थापित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में हाईवे से जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खराब है। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने कई बार इसकी शिकायत डीएम और सीडीओ के सामने रखी लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हुआ। बारिश में सड़क से गिट्टियां बहने से मॉल लदे वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क
कमालपुर। ओडीआर (अन्य जिला मार्ग) में शामिल सकलडीहा से कमालपुर- अमड़ा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। करोड़ों की लागत से बनी 26 किमी लंबी सड़क पर पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। डेढ़ावल, कमालपुर, अमड़ा बाजार के पास सड़क जगह-जगब बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। मगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कमालपुर बाजार में तो करीब तीन फीट सड़क नीचे चली गई है। वाहन फंस जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्त हो गया कंदवा-पिपरदहां मार्ग
कंदवा। बारिश के बाद बरहनी विकास खंड के सड़कों की हालत और भी खराब हो गई है। इन सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढे वाली सड़कों पर पानी भरने से दुर्घटना की आशंका है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बारिश के बाद कंदवा-पिपरदहां वाया बरली मार्ग, कंदवा-पिपरदहा से पई मार्ग, बरहनी -घोसवा मार्ग, अमड़ा धीना से सिकठा संपर्क मार्ग, धीना जमानिया मार्ग, अमड़ा धीना कमालपुर मार्ग, जलालपुर जमानिया मार्ग की हालत अत्यधिक खराब है।
चकिया-बबुरी मार्ग खराब
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर से जाने वाला चकिया-बबुरी मार्ग बदहाल है। गोधना चौराहे से लेकर बबुरी और इलिया मोड़ तक सउ़क जगह-जगह धंस गई है। मार्ग पर लगभग छह महीने से गड्ढा बना हुआ है लेकिन इसे अब तक नहीं बनाया जा सका है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।

कोट
ओवरलोड ट्रकों के चलते सड़कें खराब हुई हैं। गड्ढे भरने का काम कराया जा रहा है। बारिश बाद उसे तारकोल से पैचवर्क कराया जाएगा। डीपी सिंह, एक्सईएन प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed