{"_id":"699f5514d96d2f00ae0f4a04","slug":"road-built-at-a-cost-of-rs-42-lakhs-has-deteriorated-in-two-and-a-half-years-villagers-are-angry-chandauli-news-c-189-1-svns1011-144642-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ढाई साल में जर्जर हो गई 42 लाख से बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ढाई साल में जर्जर हो गई 42 लाख से बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
यूपी-बिहार को जोड़ने वाली लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क ढाई साल में ही जर्जर हो गई है। यह सड़क करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी। कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
सड़क पर बिछी गिट्टी पूरी तरह उखड़ गई है और मात्र मिट्टी ही बची है। सड़क से बड़े-बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। ग्रामीण निहोर, विजय कुमार, रामधन, शिवकुमार, अशोक, परवल, धनंजय, उमेश कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के शुरुआती दिनों में लोगों को राहत जरूर मिली थी लेकिन कुछ ही महीनों बाद सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बारिश होने परगड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। सड़क की शीघ्र मरम्मत न होने परग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। हरेंद्र कुमार मिश्रा, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग ने कहा कि यूपी-बिहार को जोड़ने वाले मार्ग पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।