{"_id":"6120b1c6b5952202c55d0b0a","slug":"road-accident-in-chandauli-one-killed-and-four-injured-after-over-speed-scorpio-rammed-into-truck-parked-on-nh-2-all-people-going-patna-after-visiting-kashi-vishwanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः एनएच-2 पर खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल, काशी से पटना जा रहे थे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः एनएच-2 पर खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल, काशी से पटना जा रहे थे श्रद्धालु
Sat, 21 Aug 2021 01:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:29 PM IST
सार
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के शिकार लोग बिहार के बक्सर और बिहटा के रहने वाले हैं। सभी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में जगदीश सराय के पास शनिवार तड़के एनएच-2 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार लोग बिहार के बक्सर और बिहटा के रहने वाले हैं। सभी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सन्नी कुमार (30) निवासी बक्सर बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय समीप एनएच-2 दो पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार स्कार्पियो खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला। टक्कर इतनी जोरदार की घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने बक्सर निवासी सन्नी कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।