Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road accident in Chandauli death of woman due to over speed truck hit bike

Chandauli: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, भांजे की हालत गंभीर

Thu, 27 Apr 2023 03:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मारी दी। घटना में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Chandauli death of woman due to over speed truck hit bike
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मारी दी। घटना में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक भी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी शंभू मौर्य की पत्नी विमला (60) अपने मायके जाने के लिए निकली थीं। उन्हें पड़ाव पड़ाव बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए भांजे राजेश कुमार मार्य बाइक से आ रहा था। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे विमला सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे राजेश भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शव को बिना ढंके पोस्टमार्टम हाउस भेजा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Trending Videos

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed