फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road accident Father-in-law daughter-in-law and grandson killed after being hit by truck while on way Chhath

UP Accident: छठ पूजा में जा रही सास, बहू व इकलौते पोते को ट्रक ने कुचला, मौत; हादसे से दहल गया यूपी का ये गांव

Tue, 28 Oct 2025 09:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 09:25 AM IST
सार

UP Accident News: यूपी के चंदाैली जिले में छठ मेला देखने जा रहे तीन लोगों पर ट्रक चढ़ गया। दर्दनाक हादसे में तीनों की माैत हो गई, वहीं चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एक ही परिवार में जब तीन लाशें पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
road accident Father-in-law daughter-in-law and grandson killed after being hit by truck while on way Chhath
विलाप कर रही महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Chandauli: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की भोर में एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52), बहु चांदनी (27) और पोता सौरभ कुमार (7)  के साथ मंगलवार को करीब 5 बजे भोर में छठ पूजा देखने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


तीनों हाईवे के किनारे स्थित मेघा बाबा का दर्शन कर जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे से तीनों पैदल जाने लगे कि पीडीडीयू नगर की तरफ से जा रहे ट्रक तीनों को कुचलते हुए मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, बाइक व गोमती को भी क्षतिग्रस्त करते हुए अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

road accident Father-in-law daughter-in-law and grandson killed after being hit by truck while on way Chhath
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव मर्माहत है।

road accident Father-in-law daughter-in-law and grandson killed after being hit by truck while on way Chhath
पोते और सास की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

सुखराम के पुत्र रंजीत कुमार की शादी 9 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। जिसका इकलौता पुत्र सौरभ कुमार (7) वर्ष था। सुखराम मजदूरी व रंजीत पेंटर का काम कर घर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

नेशनल हाईवे किनारे एक भाजपा नेता के स्कूल के पास अभी तक सर्विस रोड नहीं बनने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। इसकी शिकायत भी कई बार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर एनएचआई तक किया। सत्ता पक्ष के दबाव के कारण अभी तक यह मामला ठंडा बस्ता में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed