फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Revasa's horse wins horse race

Chandauli News: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में रेवसा का घोड़ा विजेता

Wed, 21 Jan 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Revasa's horse wins horse race
अमर वीर इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता दौड़ते घोड़े। जागरूक पाठक
धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता ने खेलप्रेमियों को रोमांच से भर दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 घोड़ों ने भाग लिया, जिनमें चंदौली, बनारस, गाजीपुर और मोहनिया से आए घोड़े शामिल रहे। इसमें रेवसा का घोड़ा विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया, जहां अलग–अलग रेस कराई गई। प्रत्येक रेस से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ों को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। फाइनल रेस में घोड़ों की रफ्तार और सवारों की कला देखने लायक रही, जिसमें अंततः रेवसा का घोड़ा सभी को पीछे छोड़ते हुए विजेता बना।
विज्ञापन

घुड़दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शहंशाह खान रहे। जिन्होंने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राशिद, इनाम, होती, हरिकेश और संदीप सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed