फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Returned safely from the battlefield, but a road accident claimed his life.

Chandauli News: जंग के मैदान से सुरक्षित लौटे, लेकिन सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

Tue, 16 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Returned safely from the battlefield, but a road accident claimed his life.
रविनंदन यादव, फाइलफोटो
धीना थाना क्षेत्र के जनौली मोड़ के समीप रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक रविनंदन यादव की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकिया लोढ़वा प्रकाशपुर महुरा गांव निवासी रविनंदन यादव (करीब 62 वर्ष) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में रहकर खेती-किसानी का कार्य करते थे। रविवार की देर शाम वह किसी कार्य से कमालपुर बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय जनौली मोड़ के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविनंदन यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल, चंदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। रविनंदन यादव अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वह खेती-बाड़ी के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविनंदन यादव सरल, अनुशासनप्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सेना में उनकी सेवाओं के कारण गांव के युवाओं के बीच उनका विशेष सम्मान था और वे कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पूर्व सैनिक के घर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों का तांता लगा रहा। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed