फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   retired railway worker was killed when walking In morning dead body was found in canal in chandauli

यूपी: सुबह टहलने निकले रिटायर्ड रेल कर्मचारी की सिर कूंच कर हत्या, नहर में मिला शव

Sun, 07 Feb 2021 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
retired railway worker was killed when walking In morning dead body was found in canal in chandauli
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव में रविवार की सुबह में टहलने निकले रिटायर्ड रेल कर्मचारी बीरबल मौर्य(70) की हत्या कर दी गई। शव गांव से गुजर रही नहर की पटरी पर मिला।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर से खून निकल रहा था। जिससे लग रहा था कि सिर पर प्रहार कर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण उच्चाधिकारियों और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव के साथ मौके पर ही धरना दे दिया। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और सकलडीहा विधान सभा प्रभारी भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर ग्रामीण माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिघवट गांव निवासी सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी बीरबल मौर्य की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हत्यारों की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। आशंका जताई जा रही है कि बीरबल ने कुछ देखा और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई।

मिलनसार स्वाभाव के बीरबल की मौत से पूरा गांव मर्माहत है। बहरहाल सदर कोतवाली पुलिस के मनाने पर ग्रामीण नहीं माने तब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने नाराज लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए और शव को पुलिस को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed