फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Retired inspector's house caught fire due to short circuit

Chandauli News: शाॅर्ट सर्किट से सेवानिवृत्त दरोगा के घर में लगी आग

Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector's house caught fire due to short circuit
पीडीडीयू नगर। गोधना में रविवार की रात शाॅर्ट सर्किट से सेवानिवृत दरोगा के घर में आग लग गई। आग से एक लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने व गृहस्थी के सामान जल गए। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के रहने वाले सेवानिवृत दरोगा शत्रुघन राय ने कुछ वर्ष पहले गोधना गांव में कांशीराम आवास के पीछे पक्का मकान बनवाया है। यहां शत्रुघन अपनी पत्नी ललिता, बेटा मुकेश व बहू के साथ रहते हैं। बेटा मुकेश पड़ाव में निजी बैंक में अधिकारी के पद पर तैनात है। मकान से सटे ही हाईटेंशन तार गुजरा है। रविवार की शाम मुकेश अपनी पत्नी के साथ अलीनगर में रिश्तेदारी में गए थे। घर में शत्रुघन और उनकी पत्नी ललिता ही थे। रात लगभग आठ बजे हाईटेंशन तार में शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और इससे घर में आग लग गई। शत्रुघन कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। पति-पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग गए। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग बुझाई। मुकेश ने बताया कि आग से एक लाख रुपये नकद, पांच लाख रुपये के गहने, एसी, कूलर, पंखा, बेड, आलमारी, कपड़े, किचन व गृहस्थी के सामान जल गए। मुकेश ने बताया कि वे डेढ़ साल से विद्युत निगम से हाईटेंशन तार हटवाने की मांग कर रहे हैं। हर बार आश्वासन मिलता है। एक साल पहले भी शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस दौरान एसी सहित अन्य सामान जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed