फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Responsibility given to new in-charge for strengthening the organization

संगठन की मजबूती के लिए नए प्रभारियों को दी जिम्मेदारी

Sat, 26 Dec 2020 05:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Responsibility given to new in-charge for strengthening the organization
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में नए प्रभारियों को संगठन के मजबूती की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में समीउल्लाह और लालजी चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव शाहिद तौसिफ़ का स्वागत किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष कमरुल बारी को कार्यालय प्रशासन एवं कार्यक्रम प्रभारी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को अनुशासन एवं सामाजिक संपर्क प्रभारी, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को संगठन प्रभारी , उपाध्यक्ष सतपाल सिंह को सदस्यता और ज्वाइनिंग प्रभारी, उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को किसान एवं जन शिकायत निवारण प्रभारी व महासचिव एवं सचिवो को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रत्येक महासचिव के अंतर्गत तीन सचिव व प्रत्येक सचिवों को दो से तीन वार्ड की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामजी गुप्ता, शाहिद तौसिफ़, मुजाहिद अख़्तर, नेहाल अख़्तर बाबू, नवीन पांडेय, राधेश्याम यदुवंशी, कमरुल बारी, नंदलाल गुप्ता, तारिक अब्बास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed