फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolved to stay healthy by adopting yoga

Chandauli News: योग को अपनाकर निरोग रहने का लिया संकल्प

Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Resolved to stay healthy by adopting yoga
पीडीडीयू नगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पूरे जिले में आयोजन हुए। जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और समाजसेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह आयोजित शिविरों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने योगासनों का अभ्यास किया और जीवन में योग को अपनाकर निरोग रहने का संकल्प भी लिया। योग दिवस पर मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर काॅलेज के परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, राज्य सभा सांसद साधना सिंह, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से योग दिवस वृहद रूप से मनाया जा रहा है। कहा कि स्वास्थ्य को ठीक रखना बेहद जरूरी है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि योग जितना पौराणिक है, उतना ही आधुनिक है। नियमित योग शरीर को निरोग रखने के साथ मस्तिष्क और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने का भी माध्यम है। योग चरित्र निर्माण करता है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। माता पिता अपने बच्चों को योग के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर एडीएम अभय कुमार पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह पतंजलि योग समिति ओर नागरिक सुरक्षा की ओर से पीडीडीयू नगर के अलीनगर स्थित नक्षत्र लॉन में आयोजित सामूहिक योग शिविर में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर जिला जुवेलनिल जस्टिस बोर्ड की सदस्य आराधना को उच्च महिला नागरिक सम्मान दिया गया। योगाभ्यास की शुरूआत मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता, युवा भारत पतंजलि योगासन कोच मनुश्री, सतीश जिंदल, डॉ. डीपी सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, राजेश गुप्ता, अनिल यादव, अंकित पांडेय आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार पांडेय ने योग के बारे में बताया। कहा कि योग से शरीर और मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। योगाचार्य लिली मजूमदार और उषा सिंह ने एनसीसी छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर राजीव सिंह, मयंक मोहन सिंह, फिरोज अहमद, डॉ. अशोक त्रिपाठी, मेजर दीपेंद्र, गुरु सिंह, ओम सिंह आदि रहे। नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी, देबाशीष गोस्वामी आदि रहे। इसी तरह अग्निशमन कार्यालय में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में फायरकर्मियोंने योगाभ्यास किया। इसी तरह मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाएं जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में योग किया। सूर्य नमस्कार में लता बंसलव गुड़िया, पुषप में आशी को पुरस्कार दिया गया। इस मौके साधना अग्रवाल, कविता बंसल, मानवी बंसल, शशि अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, राधा अग्रवाल, राखी जैन, प्रियंका महलका व नीतू महलका आदि मौजूद रही।कमालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। योग गुरु सुनील उपाध्याय और हरिवंश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया। इस मौके पर डाॅ. वेदव्यास राय, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया आदि उपस्थित रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डाॅ. जयकुमार सिंह के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय अदसड़ में योग शिविर का आयोजन किया गया। धानापुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर धानापुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं सहित आसपास के लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं कस्बा स्थित मदरसा मिसबाहुल उलूम और नरौली स्थित वेद पाठशाला में बटुकों, शिक्षकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान आचार्य रमेश द्विवेदी, हाफिज महफूजुर्रहमान, अरविंद मिश्रा, बृजेश सिंह, अरुण जायसवाल, राणा सिंह नेगुरा, अबुल लैस खान, मुफ्ती इरशाद अहमद, नन्हू मिश्रा, विजय बहादुर सिंह आदि रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के चिकित्सक व योग-प्रशिक्षक डॉ. दिनेश झा और डॉ. मीना झा ने महिलाओं, पुरुषों, छोटे बालकों तथा 99 वर्ष तक के वृद्धजनों को योग का प्रशिक्षण दिया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड के स्थानीय गांव के अमृत सरोवर के किनारे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर खंड विकास अधिकारी शरदचंद्र शुक्ल, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज यादव, एडीओ पंचायत मनोज सिंह आदि ने योगाभ्यास किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार जिला गंगा समिति के बैनर तले और गंगा सेवा समिति की देखरेख में बीएचयू के प्रशिक्षित योगाचार्य चंद्रबलि साहनी, विपिन सिंह ने सूर्य नमस्कार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहींमां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान दौरान फिरोज गांधी, दर्शन निषाद, अभिषेक सिंह, जितेंद्र यादव, बबलू सिंह, अभिषेक यादव, प्यारेलाल, राजेश सोनकर आदि रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय निर्भयदास स्थित लक्ष्मी लान परिसर में विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक देशराज सिंह पटेल, विनय राय, अवधेश ने संयुक्त रूप से योग के विभिन्न विधाओं को समझाते हुए लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, ईओ संतोष कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता आदि रहे। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. सरवन कुमार यादव और राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रकार के योगासन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed