फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolved to speed up the work of public service

Chandauli News: जनसेवा के काम को गति देने का लिया संकल्प

Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Resolved to speed up the work of public service
पड़ाव। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन सर्वेश्वरी समूह का अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें आश्रम की ओर से एक वर्ष में कराए गए जनसेवा के कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। जनसेवा के 19 सूत्री कार्यक्रमों को गति देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थानम देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन अधिवेशन की शुरुआत ओमप्रकाश तिवारी के मंगलाचरण प्रस्तुतिकरण से हुई। मंत्री डॉ. एसपी सिंह और सदस्य डॉ. वामदेव पांडेय ने गुरुपूर्णिमा 2022 से इस गुरुपूर्णिमा के बीच किए गए जनसेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्था की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी शाखाओं की ओर से भविष्य में किए जाने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत की। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए गुरुपद संभव राम ने आश्रम की ओर से जनसेवा के कार्यों को और गति देने का निर्देश दिया। इसके पूर्व समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने एएक वर्ष में संस्था के दिवंगत लोगों की सूची प्रस्तुत की। इस पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सुबह सात बजे अघोर शोध संस्थान एवं ग्रंथालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में सफलयोनि का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed