फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolve to keep the ward clean by running a cleanliness campaign

विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्ड का होगा विकास

Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Resolve to keep the ward clean by running a cleanliness campaign
चकिया। पिछले दिनों प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हुई वर्चुअल संवाद के बाद नगर के सभासदों में सफाई के प्रति विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। वार्ड की महिला सभासद ने सप्ताह में एक दिन विशेष सफाई अभियान शुरू कर वार्ड को स्वच्छ रखने और विकास को आगे बढ़ाने के संकल्प लिया है। पहले दिन वार्ड के धरकार बस्ती में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सफाई की गई।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सफाई के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया गया था। जिला योजना समिति सदस्य तथा वार्ड नंबर 6 की महिला सभासद ने नगर पंचायत के सहयोग से सप्ताह में एक दिन विशेष सफाई अभियान चलकर वार्ड को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। रविवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों की मदद से वार्ड के धरकार बस्ती में सफाई की गई। इस दौरान सफाई नायक अनिल कुमार ट्रैक्टर चालक कैलाश रहे। जिला योजना समिति सदस्य वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहां कि नगर पंचायत का सहयोग रहा तो प्रत्येक सप्ताह के शनिवार या रविवार को वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ व सुंदर वार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed