फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolve to follow the ideals of Deendayal

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में झुकाया शीश

Fri, 11 Feb 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Deendayal
पीडीडीयू नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को जगह जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में जहां लोगों ने उनके चरणों में शीश नवाया। वहीं नगर के परमार कटरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में भी निर्वाण स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में पं. दीनदयाल उपाध्याय की निर्वाण स्थली पर संघ से जुड़े सुरेश कपाही, निखिल कपाही, संतोष उपाधय, अभिषेक, विकास आदि ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पंडित जी के विचारों परचलने की जरूरत बताई। इसी तरह नगर के परमार कटरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में विभिन्न संगठनों ने पंडित जी के चरणों में शीश नवाया। सबसे पहले रोहनियां विधायक सुरेन्द्र सिंह ने समर्थकों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा में देश के एकात्म मानववाद के रूप में नया दर्शन दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम सब फिर से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आ सकता है। इस अवसर पर पडा़व व्यपार मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता, संजय पासवान , बनारसी निषाद, मल्लू पटेल, रौनी वर्मा, अवधेश , संदीप रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने डॉ. अनिल यादव के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन परिसर में पंडित जी को श्रद्धा सुमन समर्पित किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक रहे। यह चिंतन एकात्म मानववाद के रूप में पूरे विश्व में जाना जा रहा है। मानव हमेशा अपने मानस में मानव की बेहतरी के लिए कुछ न कुछ सोचता रहता है और वैचारिकी देता रहता है लेकिन कभी वह मानव को राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक बंधनों में अलग-अलग खेमों में बांधकर देखता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद मानव के सभी पक्षों को एक में रखकर सोचने की स्थापना देता है। इस अवसर पर पीयूष राठौड़, रोहित यादव, रामजी यादव, विनय शर्मा, आयुष सेठ, अभय सोनकर, स्वामीनाथ सोनकर, राहुल गुप्ता, हरेराम यादव, रितिक पटेल, हरिओम यादव, हरि गोविंद यादव, वैभव अग्रहरि अनुपम पाल, अनंत यादव, आर्यन सोनकर रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed