{"_id":"684c782ffe556d46390e02a7","slug":"resolve-land-disputes-on-the-spot-dm-chandauli-news-c-189-1-chl1001-132351-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर करें : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
इसमें राजस्व संग्रह, विकास और प्रर्वतन कार्यों की चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों से कहा कि प्रतिदिन कोर्ट में बैठकर 3 और 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण करें। वरासत के प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने पर जोर दिया।
इस दौरान डीएम ने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों से वसूली करने को कहा। आरसी का नियमित मिलान, जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि जमीन विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त.राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय, जिला परियोजना अधिकारी आर के चतुर्वेदी उपस्थित रहे।