फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resist Chinese goods

चीनी सामान का विरोध

Fri, 07 Oct 2016 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 07 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Resist Chinese goods
शिक्षकों को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य
चीन के भारत विरोधी नीति के विरोध में अब स्कूल कालेज भी सामने आने लगे हैं और छात्र छात्रा चीन में बने हुए सामानों को न खरीदने और इस्तेमाल से परहेज की शपथ लेने लगे है। गुरुवार को नगर के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने कसम खायी कि हम चीन में बने सामान को नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन

  छात्रों को संबोधित करके हुए प्रधानाचार्य बिंदुप्रकाश सिंह ने कहा कि चीन हमेशा भारत का विरोध करता आ रहा है। उसने भारत के लिए ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों का पानी रोक कर सीधी वैमनस्यता साबित कर रहा है। कहा, वर्तमान समय में भारत में सर्वाधिक चीन में बने सामान की बिक्री होती है। इसका मतलब है कि चीन हमारे पैसे ही गोली खरीद कर हम पर गोली चला रहा है। ऐसे में चीन के विरोध का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम उसके सामान को न खरीदें। जब अरबो रुपये का व्यापार प्रभावित होगा तभी चीन को सबक सिखा सकते हैं। इस दौरान छात्रों ने शपथ लिया कि दीपावली पर वे चीनी पटाखे नहीं छोड़ेंगे तथा चीन में बने सामान का बहिष्कार करेंगे। वहीं बाद में स्कूल के अध्यापकों ने भी चाइनीज सामान के बहिष्कार की शपथ ली। बताया कि वे न तो स्वयं ही खरीदेंगे और न घर वालों को खरीदनें देंगे। एक तरफ तो चीन हमारे बाजार में सामान बेचे और दूसरी तरफ हमीं पर बंदूक ताने यह नहीं चलेगा। हम लोग चाइना में बने सामान का बहिष्कार कर देश प्रेम प्रदर्शित करेंगे। शपथ लेने वालों में राजेश कुमार सिंह, नयमोनी बनर्जी, कुंतल सिंह, अमित छाबड़ा, बृजेश, चंद्रशेखर मिश्र, सुषमा गोंड, पवन पांडेय, रूही, प्रज्ञा सिंह, दीपमाला पांडेय, किरनलता देवी, वीके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed