{"_id":"61f9687b091c9b7f3c2f9cdb","slug":"replaced-damaged-transformer-relief-to-villagers-chandauli-news-vns6364747103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। क्षेत्र के डुमरी और कटेसर की सरहद पर लगा ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया था। आठ दिनों तक ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिल रही थी। इस खबर को अमर उजाला के 30 जनवरी के अंक में ‘आठ दिनों से बिजली को तरस रहे ग्रामीण’ शीर्षक से प्रमुखता से सचित्र प्रकाशित किया गया था। खबर का असर यह हुआ कि बिजली विभाग द्वारा 10 दिन बाद सोमवार की देर रात नया खंभा व ट्रांसफार्मर लगाकर मंगलवार की सुबह 11वें दिन आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली मिलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
आठ दिन पूर्व एक वाहन के धक्के से डुमरी-कटेसर मार्ग पर पोल के सहारे रखा गया ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे दोनों गांव के दर्जनों घर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका था। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह का कहना था कि पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज न किए जाने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने में समस्या आ रही है। एफआई आर दर्ज कर लिए जाने के बाद नया खंभा व ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।