फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Repairs will be carried out on the road from Kali to Sakaldiha at a cost of 19.16 lakh

Chandauli News: दबिश देने पहुंची पुलिस से हाथापाई, असलहा बरामदगी के समय गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर ने किया फायर, जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में लगी गोली

Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Repairs will be carried out on the road from Kali to Sakaldiha at a cost of 19.16 lakh
मुठभेड़ में घायल धमेंद्र भारती। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। कव्वाली कार्यक्रम में अश्लील टिप्पणी पर हुए विवाद के बाद एक परिवार पर फायरिंग के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। सकलडीहा क्षेत्र के दीनदासपुर गांव में बुआ के बेटे अजीत कुमार के घर में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान एसओजी व पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अजीत ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर दी। घर की महिलाएं भी मारपीट पर आमादा थीं। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया। इसके बाद महेवा गांव स्थित रिंग रोड से असलहा बरामदगी के दौरान धर्मेंद्र ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र भारती पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट की 40 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर सकलडीहा थाने में धर्मेंद्र और अजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अजीत पर लोक सेवक को चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गिरफ्तारी का आदेश प्राप्त अपराधी को शरण देने का आरोप है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसपी आकाश पटेल ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव में 21 अप्रैल को हजरत अंजान शहीद बाबा के उर्स पर कव्वाली कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी का गांव के एक युवक ने विरोध किया था। रात में स्कार्पियो से घर लौटते समय युवक और उसके परिवार को धर्मेंद्र भारती ने अपने साथियों के साथ घेर लिया था। तमंचे से फायर किया था। स्कार्पियो में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने धर्मेंद्र भारती, मुन्ना, भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान और मयंक पर हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया था।
विज्ञापन



21 अप्रैल को फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर को शरण देने और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के मामले में रिश्तेदार के खिलाफ सकलडीहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। - आकाश पटेल, एसपी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article