{"_id":"68e417ecc5cfbdd0ba00749f","slug":"repairs-to-baba-banwari-das-temple-and-platform-begin-in-latifshah-chandauli-news-c-189-1-chl1013-137513-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर और चबूतरे की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर और चबूतरे की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
शहाबगंज विकासखंड के कौड़िहार ग्राम पंचायत स्थित लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर एवं चबूतरे की मरम्मत शुरू हो गई हैं। पिछले महीने ही मनरेगा के तहत 9 लाख 97 हजार रुपये से मंदिर और चबूतरे का निर्माण कराया गया था।
लोकार्पण 6 सितंबर को विधायक कैलाश आचार्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने संयुक्त रूप से किया था। निर्माण कार्य में कमियां उजागर होने के बाद कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
अमर उजाला ने निर्माण कार्य में घोटाले की खबर 6 अक्तूबर के अंक में जब प्रमुखता से प्रकाशित की तो आनन-फानन में ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने चबूतरे की फटीं दरारें तथा मंदिर में आईं दरारों को गिट्टी- सीमेंट से भरकर मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीणों ने इसे खानापूर्ति बताते हुए असंतोष जताया और उच्च स्तरीय जांच कराकर गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराए जाने का मांग की। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि कार्य शुरू कराया गया है। इसमें भी कोई कमी पाई जाती है, तो नए सिरे से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।