फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief package will provide relief to farmers, Indian Farmers Union expresses happiness

राहत पैकेज से किसानों को मिलेगी राहत, भारतीय किसान संघ ने जताई खुशी

Sat, 16 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Relief package will provide relief to farmers, Indian Farmers Union expresses happiness
लॉकडाउन में भारत सरकार की ओर से किसानों के लिए दिए गए राहत पैकेज पर भारतीय किसान संघ ने खुशी जताई है। किसान संघ के अनुसार इससे देशभर के किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार की पेश की गई योजना से किसानों की आय बढ़ेगी। इतना ही नहीं किसानों की समितियां भी इससे लाभान्वित होंगी। कहा कि अब किसानों को अपनी उपज को किसी भी राज्य में बेचने की छूट होगी। इससे किसानों के उपज की उचित कीमत मिल जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि भारतीय किसान संघ ने कई बार सरकार से भंडारण गृह बनाने की मांग की थी। इसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। भंडारण से किसानों को काफी लाभ होगा। राष्ट्रीय पशु बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम से पशुओं के टीकाकरण की योजना से किसानों के पशु रोग मुक्त होंगे। जिससे देश मे दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी। औषधीय खेती को बढ़ावा देने की योजना से भी इस प्रकार की खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा। साथ ही कृषि उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने से भी किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed