फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief from rain for half an hour, humidity persists

Chandauli News: आधे घंटे की बारिश से बदला मौसम, लेकिन उमस नहीं हुई कम

Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain for half an hour, humidity persists
पीडीडीयू नगर। लंबे इंतजार के बाद आखिर मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदली। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 12 बजे से बादल छाने लगे और करीब डेढ़ से दो बजे तक गरज-चमक के साथ जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग कई दिनों से बारिश की भविष्यवाणी कर रहा था लेकिन बादल उमड़-घुमड़कर गायब हो जा रहे थे। वहीं तापमान भी 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। अब जिले में अच्छी बारिश की संभावना बढ़ गई है। वहीं शाम को फिर से खिली तेज धूप से उमस बढ़ गई। जिले में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से सभी परेशान हैं। वहीं उमस से पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई पर इसका कोई असर नहीं दिखा। रात को गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह भी तीखी धूप निकली तो लोगों ने सोचा कि इस दिन भी बारिश नहीं होगी लेकिन दोपहर 12 बजे आसमान में काले बादल घुमड़ने लगे। इसके बाद हवा बंद हो गई और दोपहर डेढ़ बजे के करीब तेज बारिश होने लगी। कुछ देर की बारिश के बाद हवा भी चलने लगी और मौसम सुहाना हो गया लेकिन यह मंजर ज्यादा देर तक टिका नहीं। करीब आधे घंटे बाद बारिश और हवा बंद हो गई और साढ़े तीन बजे के करीब धूप निकल आई। इससे एकबार फिर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। हवा बंद हो जाने से उमस काफी ज्यादा बढ़ गई। बहरहाल बारिश होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed