{"_id":"f0350a164ef1b81ddcb6b12b38ff0e1e","slug":"regulator-broken-by-water-pressure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के दबाव से टूटा रेगुलेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के दबाव से टूटा रेगुलेटर
regulator broken by water pressure
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहनी विकास खंड के देवकली ग्राम पंचायत के पास अगहर बीर बहुरिया नदी पर
विज्ञापन
बने पुल का एक हिस्सा और दो रेगुलेटर पानी का दबाव नहीं झेल पाने पर शनिवार
की देर शाम टूट गए।
गत मई माह में ही इसका निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर जांच की और एक सप्ताह के भीतर इसकी मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाया है।
बंधी डिवीजन ने रायल ताल से निकली अगहर बीर बहुरिया नदी पर देवकली ग्राम पंचायत के पास 75 लाख रुपये की लागत से पुल ओर रेगुलेटर का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश के पानी का दबाव पड़ते ही दो रेगुलेटर और पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार की सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
क्षेत्र के जितेन्द्र सिंह, लाला सिंह, विजयी यादव, श्यामचरन यादव, अरुण, सुशील, संजय, कामता, बब्बन आदि किसानों ने बताया कि इस रेगुलेटर में पानी रुकने से नरवन और महाइच परगना के पचास से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। बंधी डिवीजन ने किसानों की समस्याओं को दरकिनार करके तय मानक को छोड़कर पुल और रेगुलेटर का निर्माण कराया था।
जिससे रेगुलेटर वर्षा के पानी का दबाव नहीं झेल सका। यदि शीघ्र ही रेगुलेटर ठीक नहीं कराया गया तो कादिराबाद, इनायतपुर, पिपरी, पसाई, जोगवा, दुबौलिया, खझरा, देवकली, भैसा, भैसउर, रैथा, जनौली आदि गांवों के किसानों को धान रोपाई में दिक्कत होगी। ग्रामीणों की सूचना पर बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता एनके सिंह रविवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर इसकी मरम्मत करायी जाएगी। साथ ही ठेकेदार के कार्यों की जांच भी करायी जाएगी ओर दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभी तक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों के संतुष्ट होने पर ही भुगतान किया जाएगा।