फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Registration block of eight farmers for burning stubble

पराली जलाने के आरोप में आठ किसानों पर हुई कार्रवाई

Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Registration block of eight farmers for burning stubble
मोहनिया। खेतों में पराली जलाने वाले आठ किसानों का रजिस्ट्रेशन बुधवार को तीन वर्षों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही इन किसानों को अब कृषि विभाग की ओर से मिलने वाले लाभों से भी वंचित कर दिया गया है। यह जानकारी कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने दी है।
विज्ञापन

बताया कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों धान की कटाई चल रही है। धान की फसल कट जाने के बाद किसान फसल के अवशेष व पराली खेतों में ही जला दे रहे हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी क्षीण होती है। विभाग द्वारा पराली जलाने के मामले में आठ किसानों को चिह्नित कर उनका रजिस्ट्रेशन तीन साल के लिए ब्लाक कर दिया गया है। इन किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ भी तीन वर्षों तक नहीं मिल पाएगा। बताया कि पटना से ही सेटेलाइट के माध्यम से क्षेत्र में किसानों को जलाये जा रहे पराली को अक्षांश व देशांतर के माध्यम से चिह्नित कर रिपोर्ट जांच के लिए जिला व प्रखंड कार्यालय भोजी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई है। इनमें कसेर पंचायत का एक, मोकरम पंचायत के पांच और सरैयां व पढौती पंचायत के एक-एक किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed