{"_id":"64270f0dc7b25e3cb80ad1d1","slug":"redress-the-complaints-of-igrs-quickly-dm-chandauli-news-c-20-1-132020-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों को कहा कि वे आईजीआरएस पोर्टल से आने वाली शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें। अभिलेखों के रखरखाव में सावधानी और कार्यालयों के परिसर में सफाई पर ध्यान दें। शुक्रवार को सदर विकासखंड कार्यालय और सदर तहसील का निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में चिकित्सा प्रभारी से जानकारी ली। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय में पड़े पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। ऐसी व्यवस्था की जाए कि फरियादियों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख सदर, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।