{"_id":"1c1d1a8f5e600ca9f1ca86150e40d65d","slug":"redimade-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास लगा रेडिमेड शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी के पास लगा रेडिमेड शौचालय
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत ने कचहरी के समीप शुक्रवार को रेडिमेड शौचालय लगा दिया है। अब
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर शौचालय लग जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। और जल्द
ही चिह्नित चार अन्य स्थानों पर रेडिमेड शौचालय लगाए जाएंगे।
नगर पंचायत ने जनता की सुविधा के लिए नगर के अतिव्यस्त रहने वाले इलाकों में रेडिमेड शौचालय स्थापित कराया है। इससे कचहरी में मुकदमों की सुनवाई पर आने वाले वादकारियों समेत आसपास के नागरिकों को अब खुले में लघु शंका नहीं करनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त नगर के धरौली रोड बस स्टैंड, पुरानी बाजार स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल, सकलडीहा रोड स्थित यूको बैंक के पास, जिला अस्पताल के समीप रेडिमेड शौचालय लगाए जाएंगे।
उक्त शौचालय के बगल में 750 लीटर की टंकी स्थापित की जाएगी। साथ ही शौचालय में हाथ धोने की भी व्यवस्था है। नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने बताया कि शेष चार अन्य स्थानों पर जल्द रेडिमेड शौचालय स्थापित कर दिया जाएगा। साथ ही और रेडिमेड शौचालय की मांग की जाएगी।