{"_id":"57e2eabb4f1c1b0222a82f37","slug":"recruitment-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रक्रिया देख खिसके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रक्रिया देख खिसके
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार लेते सीडीओ एमपी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मियों की भर्ती करने के लिए बुधवार से साक्षात्कार और प्रैक्टिकल के जरिए प्रक्रिया आरंभ हुई। पहले दिन पांच सौ अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमें से 380 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। शेष भर्ती प्रक्रिया देख वहां से खिसक लिये।
मुगलसराय नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मियों की भर्ती निकली थी। फार्म जमा किये जाने के बाद बुधवार से इसकी भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत हुई। पहले दिन पांच सौ अभ्यर्थियों को साक्षत्कार व प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। पहले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों व फार्म में भरी गयी जानकारियों को छायाप्रति से मिलान किया गया। इसके बाद उनका साक्षात्कार के लिए अग्रसारित किया गया। इसके लिए नगर पालिका के कर्मी लगाये गये थे। हालांकि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अभ्यर्थियों को खासकर महिलाओं को परेशान होना पड़ा। उनके लिए अलग कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। साक्षत्कार के लिए दस लोगों को एक साथ बैठाया गया था जिनका साक्षात्कार पैनल में शामिल अधिकारियों ने लिया। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा के लिए उन्हें भेजा गया जिसके तहत सफाईकर्मी अभ्यर्थियों को कार्यक्षेत्र में ले गये और उनसे गंदे नाले से सिल्ट निकालने व अन्य सफाई के कार्य कराये। वहीं साक्षात्कार प्रक्रिया को देख 120 अभ्यर्थियों ने वहां से खिसक लेना ही मुुनासिब समझा। साक्षत्कार प्रक्रिया 22, 23, 24 व 26 सितंबर तक चलेगी।
शेष 380 अभ्यर्थियों में से भी कई प्रायोगिक परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुए।