फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recovery will be done if the quality of the CHC route deteriorates

सीएचसी मार्ग की गुणवत्ता खराब होने पर होगी रिकवरी

Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be done if the quality of the CHC route deteriorates
सकलडीहा। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सकलडीहा सीएचसी को गोद लिया है। गोद लेते ही सकलडीहा सीएचसी मार्ग पर सीसी रोड का शिलान्यास किया। कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत इस कार्य को पिछले दो माह से करा रही है। कार्य की अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ रम्या आर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय जेई को मौके पर खड़ा होकर गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुसार कार्य कराने का सख्त हिदायत दिया। चेताया कि लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के साथ रिकवरी भी कराई जाएगी। एक जुलाई को केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दस लाख की लागत से 160 मीटर लंबी और साढ़े तीन मीटर चौड़ी सीसी रोड का शिलान्यास किया था। इसके बाद भी सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की शिकायत पर बीडीओ रम्या आर ने अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतों को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जेई को प्रतिदिन मौके पर मौजूद होकर कार्य मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, जेई एमआई जगदीश प्रसाद, एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह, डा उपेन्द पाठक, जीआईसी कोआडिनेटर कृति रधुवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed