फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reaching Varanasi from Naubatpur has become easy, Roadways bus services have started

Chandauli News: नौबतपुर से वाराणसी पहुंचना हुआ आसान, रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Reaching Varanasi from Naubatpur has become easy, Roadways bus services have started
नौबतपुर में रोडवेज बस में सवार सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक्
सैयदराजा।
विज्ञापन

बिहार की सीमा पर स्थित नौबतपुर से वाराणसी पहुंचना अब आसान होगा। नौबतपुर से पड़ाव और वाराणसी के लिए बस सेवा की शुरूआत हुई है। रविवार को भाजपा विधायक सुशील सिंह ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यही नहीं उन्होंने एक बस में सवार होकर नौबतपुर से पड़ाव तक सफर भी किया। इस बस सेवा के माध्यम से यात्रियों को प्रतिदिन चार चक्कर लगाकर 55 रुपये में वाराणसी तक की सुविधा मिलेगी। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि वाराणसी जाने में जनता को हो रही समस्याओं को देखते हुए परिवहन मंत्री से अनुमति मिलने के बाद इस सेवा की शुरुआत की गई है। वर्तमान में नौबतपुर से वाराणसी के लिए प्रतिदिन दो बसें संचालित होंगी। इनमें पहली बस सुबह आठ बजे नौबतपुर से रवाना होगी। सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। आधे घंटे बाद दूसरी बस उसी मार्ग पर नौबतपुर के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में कुल छह नई बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें से दो बसें नौबतपुर से वाराणसी के लिए, दो बसें धानापुर से पड़ाव क्षेत्र के लिए और एक बस कमालपुर से पड़ाव के लिए निर्धारित की गई है। धानापुर से चलने वाली बस सोमवार को सुबह आठ बजे शहीद स्मारक से संचालित की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन बसों का संचालन तीन डिपो से किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यात्रियों को यह सुनिश्चित किया है कि यह बस सेवा निर्धारित रूप से निरंतर संचालित रहेगी और नियमित सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, आभा जायसवाल, विपिन सिंह, भगवती तिवारी, रमेश राय, अमित अग्रहरी, अरुण मौर्य, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed