पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में असहाय व जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को भी जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों फूड पैकेट्स और खाद्यान्न का वितरण किया।
इस दौरान पीडीडीयू नगर मे नगर पालिका कम्यूनिटी किचन और स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर कई लोगों ने फूट पैकेट्स बांटे गए। चकिया संवाददाता के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी नगर पंचायत चकिया के पदाधिकारियों की ओर से राहत समाग्री का वितरण किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सारांश केसरी , संयोजक विजय वर्मा , शुभम मोदनवाल , हिमांशु कश्यप ,अनूप कश्यप , उमेश गुप्ता ,अजय मिश्रा ,चंदन मोदनवाल, उपस्थित रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बिसुनपुरवा भगवानपुर धरकार बस्ती में उपजिलाधिकारी सकलडीहा प्रदीप कनौजिया व क्षेत्राधिकरी जगत कनौजिया ने सात जरूरत मंद लोगों राशन बांटा। राशन पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गए। इस मौके पर बलुआथाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।