{"_id":"5ec95b848ebc3e9085018603","slug":"ration-and-food-packets-distributed-among-the-helpless-chandauli-news-vns526418916","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवियों ने असहायों के बीच बांटे राशन व भोजन के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवियों ने असहायों के बीच बांटे राशन व भोजन के पैकेट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान समाजसेवी व राजनीतिक दलों के सदस्य निरंतर गरीबों व असहायों की सहायता में जुटे हुए हैं। वे लोगों का दुख-दर्द बांटने के साथ उनके बीच राशन व खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण कर रहे हैं। शनिवार को भी समाजसेवी संगठनों व राजनीतिक दलों के सदस्यों ने लोगों के बीच राशन का वितरण किया। साथ ही पैदल अपने घरों की ओर जा रहे श्रमिकों व मजदूरों के बीच खाने-पीने की वस्तुएं मुहैया कराईं।
53 दिनों से लगातार राहत कार्य़ में जुटे शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को भी कालीमहाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय व चंधासी गांव में असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 स्थित गोधना चौराहे पर अपने घरों को जा रहे श्रमिकों व मजदूरों को खाने-पीने का जरूरी सामान मुहैया कराया। ्इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन की वजह से मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले परिवारों को राहत पहुंचाना इस समय की प्राथमिकता है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, ऐनुल हुदा, जलील अंसारी, राजेश आदि मौजूद थे। वहीं भारतीयमानवाधिकार एसोसिएशन व खाना बैंक की ओर से भारतीयमानवाधिकार एसोसिएशन की जिला महिला प्रमुख सारिका दूबे की देख-रेख में अपने गंतव्य को जा रहे लगभग छह सौ श्रमिकों के बीच भोजन के पैकेट बांटे। भोजन नियामताबाद निवासी अनिल गुप्ता व उनकेपरिवार के सदस्यों ने बनाया। पैकेट वितरण में परिवर्तन सेवा समिति का भीयोगदान रहा।
सैटयदराजा संवाददाता के अनुसार, विकासखंड बरहनी के सोगाई गांव में मां मल्लिकपुर भवानी पीजी कॉलेज के प्रबंधक रामअवतार सिंह यादव व मां मल्लिकपुर भवानी पीजी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक परशुराम सिंह यादव गांव में मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने कार्य कर रहे करीब सौ मजदूरों के बीच खने का पैकेट व मास्क का वितरण किया। साथ ही गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 50 व गांव के 50 असहायों के बीच भी खाने के पैकेट का वितरण किया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। कहा कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना ग्राम प्रधान या पुलिस को दें। इस मौके पर संत बिंद, विजेंद्र यादव, वरूण सिंह, गोल्डेन, सुरेंद्र सिंह, राम जनम राम, घूरा, गामा सिंह, अनिल, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
कंदवा संवाददाता के अनुसार, कांवरिया सेवा समिति बरहनी की ओर से बरहनी पीएचसी के पास सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले राहगीरों व प्रवासी मजदूरों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लंच पैकेट वितरित किए। इस दौरान सुनील सिंह, नारद प्रसाद, अजय खरवार, पप्पू सेठ, संजय कुमार, संजीव त्रिपाठी, ज्ञानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।