{"_id":"5e7cc58e8ebc3e728d3a88be","slug":"rate-of-food-items-fixed-to-stop-black-marketing-chandauli-news-vns5177537189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य पदार्थो के रेट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य पदार्थो के रेट तय
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए बंदी के चलते बाजार में आवश्यक वस्तुओं के दामों में उछाल होने लगा है। वहीं बाजारों में दुकानदारों की ओर से मनमाने दर पर सामान बेचने की शिकायतेें सामने आ रही थी। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने खाद्यान्न सहित अन्य सामानों का रेट तय कर दिया है। अब जारी रेट लिस्ट के हिसाब से दुकानदार सामान बिक्री करेंगे। यदि तय दर के अलावा सामान बेचने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपूर्ति विभाग की ओर जारी आवश्यक 21 वस्तुओं की रेट लिस्ट में जरूरत के सामनों दाम इस प्रकार है। सभी खाद्य पदार्थोँ के दाम प्रति किलो में हैं। उरद दाल, मूंग दाल, अरहर दाल, मसूर की दाल, चना दाल सहित कुल 21 खाद्य सामग्रियों के रेट प्रति किलो के हिसाब से तय कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इधर कई दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी या फिर अधिक दाम पर जरूरी सामानों को बेचा जा रहा है। इसके बाद डीएम के निर्देश पर रेट तय किया गया है। यदि किसी भी दुकानदार, व्यापारी के द्वारा निर्धारित सरकारी रेट लिस्ट के अतिरिक्त दाम वसूल किया जाता है तो 05412- 262557 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैँ। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इनसेट.....
खाद्य पदार्थों की निर्धारित दर
सामान, दाम रु. प्रति किलो
उड़द की दाल 100 रुपये
मूंग की दाल 95 रुपये
अरहर की दाल 85 रुपये
मसूर की दाल 60 रुपये
चना की दाल 58 रुपये
मटर की दाल 60 रुपये
आटा 26 रुपये
साबुत मटर 55 रुपये
गेहूं 22 रुपये
मोटा चावल 27 रुपये
टमाटर 30 रुपये
दूध 45 रुपये
गुड़ 40 रुपये
चीनी 38 रुपये
रिफाइन सनफ्लावर 150 रुपये
रिफाइन सोया 110 रुपये
सरसों तेल 110 रुपये
आलू 28 रुपये
नमक 20 रुपये
खुली चाय पत्ती 150 रुपये
प्याज 30 रुपये