फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramlila: Will follow tradition by reciting Ramayana

रामलीलाःरामायण का पाठ कर परंपरा का करेंगे निर्वाह

Wed, 23 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Will follow tradition by reciting Ramayana
धानापुर। पितृपक्ष के बाद अधिक मास (मलमास) की वजह से जिले में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला टल गई है। कोरोना की वजह से रामलीला होना मुश्किल है। हालांकि अभी भी रामलीला कमेटियों का कहना है कि प्रशासन की इजाजत से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला की अनुमति नहीं मिलने पर वे रामायण पाठ कर परंपरा का निर्वाह करेंगे।
विज्ञापन

धानापुर में पिछले दो सौ वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक पूजा और कार्यक्रमों पर रोक है। जिले में आम तौर पर रामलीला नवरात्रि के साथ शुरू होती है। इस वर्ष पितृपक्ष के समाप्ति के साथ ही अधिक मास की शुरूआत हो गई। 17 अक्तूबर से रामलीला की शुरूआत होगी। ऐसे में रामलीला कमेटी के सदस्य और कलाकार ऊहापोह में पड़े हैं। धानापुर रामलीला समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

अरविंद मिश्र ने बताया कि यहां दो सौ वर्षों से रामलीला हो रही है। इस वर्ष भी रामलीला की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन के निर्देशों का इंतजार है। यदि रामलीला की मंजूरी मिलती है तो रामलीला होगी। यदि रामलीला की मंजूरी नहीं मिलती है तो राम चरित मानस का पाठ कर परंपरा निभाएंगे। व्यास कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि वे दस वर्षों से व्यास की भूमिका में है। कहा कि इस वर्ष रामलीला न होने से अत्यधिक दुख होगा। ग्रामीण प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि रामलीला के आयोजन से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान होता है। इससे स्वस्थ मनोरंजन होता है। ऐसे में इस वर्ष आयोजन होने चाहिए। इसी तरह शिव कुमार द्विवेदी ने कहा यहां की रामलीला पूरे इलाके में प्रसिद्ध है। धनुष यज्ञ तो देखने के लिए कई गांवों से लोग आते हैं। रामलीला न होने पर ग्रामीण अत्यधिक दुख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed