फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramgarh team defeated Sikha and captured the trophy

रामगढ़ की टीम ने सिकठा को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Mon, 09 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh team defeated Sikha and captured the trophy
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में नागवंशी स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले चल रही तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रामगढ़ बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जबकि सिकठा की टीम उपजेेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ट्राफी और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जीवन और खेल में एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन लक्ष्य निर्धारित न होने से होनहार खिलाड़ी भी लक्ष्य से भटक जाते हैं। अभिभावकों को बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा व खेल की अनुमति देनी चाहिए। इससे पहलेप्रतियोगिता का फाइनल मैच बिहार के रामगढ़ और सिकठा गांव की टीम के बीच खेला गया जिसमें रामगढ़ की टीम विजयी रही। रामगढ़ ने सिकठा की टीम को 21-16 और 21-17 के सीधे सेटों में हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में सिकठा ने नौबतपुर को 22-20 और 21-06 और दूसरे में रामगढ़ बिहार ने छाता बिहार की टीम को 25-21 और 25-20 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में जंगबहादुर और अरुण सिंह रहे। कमेंट्री डा. जय कुमार सिंह ने की। इस मौके पर रमेश राय, अजीत सिंह, कन्हैया सिंह, रामजी तिवारी, संतोष सिंह, राघवेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed