{"_id":"571d289f4f1c1b21458b46ce","slug":"ramachandra-sharma-s-death-anniversary-observed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचंद्र शर्मा की मनाई पुण्यतिथि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचंद्र शर्मा की मनाई पुण्यतिथि
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
मंच पर मौजूद लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में रविवार को नगर के पूर्व विधायक रामचंद्र शर्मा को नगर का गांधी बताया गया। पूर्व विधायक के 14वीं पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी में उनके द्वारा कराये गए विकास कार्यों को गिनाया गया।इस दौरान पूर्व विधायक के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
मुख्य अथिति मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामचन्द्र शर्मा के मेंहनत का नतीजा विकास के रूप में दिख रहा है। कहा कि रामचंद्र शर्मा का आम लोगों को जुड़ाव था। उनके जैसी सादगी और इमानदारी कम लोगों में दिखाई देती है। कहा कि उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था की, सड़क बनवाए और जगह जगह विद्यालय बनवाए। पंडित कमलापति त्रिपाठी के साथ मिल कर शर्मा जी ने जितना विकास किया उतना किसी के लिए मुश्किल है। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधान के बाद ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य और दो दो बार विधायक रहने के बाद भी शर्मा जी की सादगी बेमिशाल रही है। गोष्ठी में मदरसा इरफानुल उलूम के मौलाना गुलाम रसूल अहमद कासमी, डा. राजेश कुमार चौधरी, मधु राय, शैलेन्द्र किशोर पांडेय, मधुकर, देवेन्द्र प्रताप सिंह, डा. रामप्रकाश शाह, हनुमान गुप्ता, आनंद शुक्ला, शाहिद तौसिफ आदि रहे। स्वागत संयोजक हीरालाल शर्मा और डॉ. आरके शर्मा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामजी गुप्ता ने किया।