फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajya Sabha MP Darshana Singh became a member of the BJP National Council

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह बनीं भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Darshana Singh became a member of the BJP National Council
राज्यसभा की भाजपा सांसद दर्शना सिंह। संवाद
चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भूमिका और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लिए सम्मान और पार्टी के विश्वास की अभिव्यक्ति बताया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर दर्शना सिंह ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि संगठन और राष्ट्र की सेवा का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र निर्माण की अग्रणी शक्ति के रूप में कार्य कर रही है। नए दायित्व पर दर्शना सिंह ने कहा कि वह नई भूमिका के माध्यम से संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगी। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, अनुशासन और कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सशक्त संगठन के बल पर भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाएंगी। राष्ट्रीय परिषद की सदस्य बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed