फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajendra Prasad recalled

राजेन्द्र प्रसाद को याद किया

Fri, 04 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Prasad recalled
देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर अखिल भारतीय
विज्ञापन
कायस्थ महासभा ने गुरुवार को नगर के जायसवाल स्कूल रोड स्थित जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के आवास पर उन्हें याद किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी महान अधिवक्ता और देश के संविधान सभा के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया बल्कि वकालत के जरिए गरीबों को न्याय दिलाया। स्वतंत्र भारत में संविधान निर्माण के लिए डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। डा. राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में संविधान में हर वर्ग को समान अधिकार दिए गए। कहा कि आज के दिन को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। महासभा के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद 1925 में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को डा. राजेन्द्र प्रसाद के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। यही इस महापुरुष के के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में संजय कुबेर, राजीव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, जगदीशलाल, राजेन्द्र श्रीवस्तव, कैलाशलाल, जयप्रकाशलाल, चंद्रभूषण लाल, आशीष श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, श्रेष्ठी श्रीवासतव आदि उपस्थित रहे।


 नगर के अलीनगर स्थित मासूम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया।


प्रतियोगिता में सौ मीटर, 150 मीटर, दो सौ मीटर की दौड़, म्यूजिकल चेयर, लंगड़ी दौर, चम्मच दौड़, कबड्डी, स्कीपिंग आदि का आयोजन किया गया।

निर्णायकों ने सौ मीटर की दौड़ में कक्षा एक के सोनू, दो के मोहम्मद जिशान, तीन के सत्यम, छात्रा वर्ग में क्रमश: आफरीन, खुश्बू, रानी, शालिनी पांडेय, शाहिन परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

 म्यूजिकल चेयर में सातवीं कक्षा की रानी, तीसरी कक्षा की नेहा ने बाजी मारी। चम्मच दौड़ में शालिनी पांडेय, कृति, एकता, रानी यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

 बाद में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दीपमाला, प्रियंका, सुमन, जुही,पुष्पांजलि, जयभारती, स्मिता रानी, नफीशा बेगम, विश्वजीत, दीपक मुखर्जी आदि उपस्थित रहे। संचालन अली हसन ने और धन्यवाद ज्ञापन गजाला बेगम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed