{"_id":"58c846a34f1c1b6a3732ae98","slug":"rainy-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बरसे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बरसे रंग
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
होली पर युवाओं की टोली ने खूब हुड़दंग मचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में रंगों का पर्व होली सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने की लोगों में होड़ मची रही। युवा और बड़े बुजुर्ग सभी ने अपने-अपने हमउम्र साथियों संग होली खेली। इस दौरान जगह-जगह युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक युवाओं की टोलियां सडक़ों पर नजर आईं। शाम होते ही लोग नए परिधान धारण कर अपने मित्रों-सगे संबंधियों से मिले और अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जनपद में नगर और कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में होली पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह रंगों संग हुई शुरुआत शाम को एक दूसरे से मिलने-मिलाने के साथ खत्म हुई। जश्न में दोपहर तक लोग धमाल मचाते नजर आए। सुबह एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर होली का आनंद उठाया। मुगलसराय के कैलाशपुरी, आनंद नगर, हनुमानपुर, अलीनगर, यूरोपियन कालोनी, सेंट्रल कालोनी, न्यू सेंट्रल कालोनी, नई बस्ती समेत पूरे नगर में और चंदौली के पुरानी बाजार में युवा पूरी तरह रंगों में सराबोर दिखे। एक-दूसरे को रंगों से नहलाने के बाद युवाओं की टोली बाजार भ्रमण पर निकली। इस दौरान रास्ते में जो भी मिला उसे रंगों में युवाओं ने रंग डाला। वहीं बड़े-बुजुर्ग भी अपने पास-पड़ोस में निवास करने वाले हमउम्र और साथियों को रंग लगाकर जश्न मनाया। युवतियों ने भी रंगों के त्यौहार का भरपूर आनंद लिया। शाम होते ही लोग प्रेम और एकता के गुलाल में रंगे हुए नजर आए। न सिर्फ एक दूसरे से गले मिल कर बधाई दी बल्कि भांग के साथ ठंडई का भी लुत्फ उठाया। एक दूसरे के साथ मिलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने गुझिया, गुलाब जामुन, नमकीन समेत लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग लगाकर रोड और चौराहो पर होली के संगीत पर थिरकते रहे। कुछ नवयुवक भाजपा के जीत का जश्न केशरिया रंग के कपडे पहन होली मानते दिखे।
शाम में लोग एक दूसरे के घरों में जाकर अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दीं और रंग रंग की मिठाई व ठंडई का स्वाद भी चखा। वही नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज खान पप्पू ने पूरे बाजार का भ्रमण कर लोगों को होली की बधाई दी और नगर के लोगों ने भी अध्यक्ष को अबीर लगाकर होली की शुभकामनायें दीं।
विज्ञापन
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सोमवार को लोगों को होली का त्यौहार मिल जुलकर मनाया और एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर होली की बधाई दी। तेनुवट गांव में ग्राम प्रधान डब्लू दीक्षित की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों को खूब जमकर जोगीरा सारा रा के साथ भोजपुरी गीत गाकर मन को बहलाया। कमालपुर, धानापुर, धीना, चहनियां, कंदवा, नियामताबाद, बबुरी, इलिया, नौगढ़, शहाबगंज, चकिया, शिकारगंज, दुलहीपुर, पड़ाव संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्र में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।