फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain put brake on MNREGA work

बरसात ने मनरेगा कार्य पर लगाया ब्रेक, कामगार चिंतित

Sun, 13 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain put brake on MNREGA work
बरसात ने मनरेगा कार्य पर लगाया ब्रेक, कामगार चिंतित
विज्ञापन

प्रवासी कामगारों के साथ गांवों के मनरेगा मजदूरों के सामने गहराया संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने आमजन की रोजी-रोटी पर काफी असर डाला है। कोरोना कर्फ्यू के कारण नौकरी जाने के बाद प्रवासी कामगार अपने गांव लौट आए। उन्हें उम्मीद थी कि वह गांव पहुचेंगे तो उनके जख्मों पर मनरेगा योजना से मरहम लगेगी लेकिन बारिश ने मनरेगा के कार्यों पर भी ब्रेक लगा दिया है।

कोरोना वायरस को लेकर घर लौटे प्रवासी कामगार और पहले से यहां रह रहे कामगारों के जीने का एक मात्र सहारा मनरेगा ही है। लेकिन बारिश ने इनसे यह भी छीन लिया है। बारिश से खेत-खलिहान पानी से भर गए हैं। मौसम सही होने पर भी मिट्टी का कार्य अगले 15 दिन तक नहीं शुरू हो पाएगा। 15 जून से मानसून भी शुरू हो जाएगा। इस परिस्थिति में मनरेगा कामगारों के सामने संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी युवा गांव की ओर लौटे हैं जो पढ़.लिखकर नौकरी करने परदेस गए थे। इनकी भी नौकरी कोरोना वायरस के कहर ने समाप्त कर दी। कामगार गोपाल राय, संदीप, ध्रुव, आकाश, रोहित कुमार, रामजी, शिवपूजन ने बताया कि इन विषम परिस्थितियों में अब तो चूल्हे भी नहीं जल पाएंगे। मनरेगा के कार्यों से घर का खर्चा चल रहा था। अब इस बारिश से शहरों की चुनौती गांवों में पहुंच गई है। सफाई और तालाबों की खोदाई में कामगार फावड़ा और टोकरी लेकर रोजगार में जुटे थे। बारिश ने इन कामगारों की मजदूरी पर भी ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed