{"_id":"65186c941cbfdb16db0a0114","slug":"rain-changed-the-weather-relief-from-humid-heat-chandauli-news-c-189-1-svns1011-3614-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बारिश ने बदला मौसम, उमसभरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बारिश ने बदला मौसम, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
दो दिनों की उमसभरी गर्मी के बाद शनिवार की दोपहर झमाझम बारिश होने से जिले का मौसम सुहाना हो गया। लगभग 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश के बाद शाम को भी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से शहर के विभिन्न मुहल्ले की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न जरूर हुई लेकिन गर्मी व उमस से परेशान लोगों को काफी राहत भी मिली।
सुबह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद दोपहर के सवा दो बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक झमाझम हुई बारिश से लोगो को गर्मी से राहत का एहसास हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश रुक गई लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहा। शाम को रिमझिम बारिश होते रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं बारिश होने से धान की फसल को संजीवनी मिली है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी जिले के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।